पाकुड़। चेक बाउंस मामले में न्यायालय द्वारा दोषी करार दिए गए फरार वारंटी को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के महुआडांगा निवासी संजय रक्षित, पिता स्वर्गीय बंकिम रक्षित, के रूप में हुई है।
नगर थाना पुलिस के अनुसार, माननीय अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय द्वारा सीसी संख्या 354/23 एवं डीबी संख्या 300/26 के आलोक में आरोपी के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया था। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस ने बताया कि संजय रक्षित के विरुद्ध चेक बाउंस से जुड़े अन्य मामलों में भी न्यायालय से वारंट जारी है। संबंधित मामलों में उन्हें सजा भी सुनाई जा चुकी है, लेकिन वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस की कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की गई।






