Search

June 21, 2026 8:11 pm

अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला घायल।

मुवाबजा को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।

डीएस।

महेशपुर । पाकुड़ – महेशपुर मुख्य मार्ग में गुरुवार को बाबूपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने महिला को टक्कर मार दी और मौके का फायदा उठा भागने में सफल भी रहा,महिला अपने बच्चे को गोद में लिए सड़क पार कर रही थी की़ अचानक पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया, जिससे महिला की टांग में काफी गंभीर चोट आयी है, गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के फरार होने के बाद घंटों सड़क को बाधित रखा, घटना की खबर महेशपुर थाना प्रभारी एवं अंचल अधिकारी को दी गई,अंचल अधिकारी के निर्देश पर सीआई राजेश कुमार,थाना से मंदीप महतो पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे जहां ग्रामीणों को समझा बुझा कर महिला को बेहतर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा गया,स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर सीआई राजेश कुमार ने बाबूपुर गांव के दोनो तरफ स्पीड ब्रेकर लगाने का आश्वासन दिया तत्पश्चात सड़क जाम को हटाया गया।

img 20240328 wa00185998440677075429163
img 20240328 wa00176192137366493589389

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!