Search

October 12, 2026 5:03 am

भाजपा द्वारा आयोजित की गई महिला जनसंवाद कार्यक्रम

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़ ) : सोमवार को प्रखंड के सुंदरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रांगण भाजपा के द्वारा
महिलाओ की जन संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई ।जिसमे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लुइस मरांडी , प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दानियल किस्कु मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओ को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित कई महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। इस दौरान महिलाओं ने हिरणपुर मुख्य सड़क पर गंदे पानी की बहाव, जर्जर नाला को लेकर अपनी अपनी समस्याओं को रखा। वही गांव में डीप बोरिंग , सड़क निर्माण आदि की मांग रखी । इसके अलावे अबूआ आवास योजना की भी बाते रखी गई। समस्याओं को सुनने के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आह्वान पर यह जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर जनता द्वारा दिए गए सुझावों को ली जा रही है। हिरणपुर में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर बताया की आप आनेवाले चुनाव में जन प्रतिनिधि को बदले। भाजपा प्रत्याशी को विजयी दिलाये। आपकी सरकार बनने पर सभी मूलभूत समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। आपसबो की सुझाव को पार्टी के घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। जिससे की झारखण्ड में बनने वाले आगामी भाजपा सरकार में इसे अमल किया जा सके। इसी लिए सभी जगहों पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!