Search

October 23, 2026 2:34 pm

लिट्टीपाड़ा विधानसभा में युवा मुस्लिम मतदाता कर रहे हैं विजय हांसदा का विरोध।

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)करियोडीह बादल चोक स्तिथ युवा नेता इकरामुल अंसारी के नेतृत्व में मंगलवार को लिट्टीपाड़ा विधानसभा के युवा मुस्लिम मतदाता के साथ एक बैठक आयोजित किया गया,जिसमे आगामी राजमहल लोकसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिसमे मौजूदा झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद के पिछले 10 वर्षो के कार्यकाल का आकलन किया गया। जिसमे इकरामुल अंसारी द्वारा बताया गया की सांसद विजय हांसदा ने अपने 10 वर्षो के कार्यकाल में क्षेत्र में मुस्लिम समाज के लिए कोई ऐसा काम नही किया है जिससे मुस्लिम समाज उन्हें इस बार वोट करें। साथ ही पिछले 10 वर्षो में एक भी मुस्लिम को अपना सांसद प्रतिनिधि नहीं बनाया जिससे यह प्रतीत होता है की सांसद मुस्लिमों का केवल वोट को इस्तेमाल करना आता है। साथ ही उनकी मुस्लिम विरोधी सोच भी दर्शाता है। इसलिए इस बार मुस्लिम मतदाता मौजूदा सांसद को वोट नहीं देने जा रहा है। इस बार मुस्लिम मतदाता निर्दलीय प्रत्याशी लोबिन हेंब्रम को अपना बहुमूल्य मतदान करके चुनाव जीतकर दिल्ली भेजने का काम करेगा। क्योंकि लोबीन हेंब्रम हमेशा से उर्दू मदरसा का मुद्दा हो या फिर आदिवासी मूलवासी का सभी का आवाज को उठाने का काम किया है। इसलिए इस बार राजमहल लोकसभा के मुस्लिम वोटर लोबिन हेंब्रम के पक्ष में जायेगा। इस मौके में इजहार अंसारी, अफजल अंसारी, इसराइल अंसारी, अनीस अंसारी,मनोहर आलम,इस्माइल अंसारी,इरफान अंसारी, मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!