Search

August 29, 2026 9:47 pm

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक

अक्षय कुमार

रामगढ़। शनिवार को उपायुक्त, रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक के द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त सहित अन्य को पीपीटी के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने विगत कुछ समय में अवैध खनन पर रोक लगाने हेतु किए गए कार्यों की जानकारी ली एवं और भी प्रभावी तरीके से अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

img 20260829 wa02004523628021103034455

उपायुक्त के द्वारा खनन टास्क फोर्स की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी ली गई। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा अवैध मुहानों को बंद करने के तहत किए गए कार्यों की जानकारी लेने के क्रम में उपायुक्त ने कहीं से भी अवैध मुहानों से खनन होने संबंधित सूचना प्राप्त होने पर त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए उसे अच्छी तरह बंद कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। खनन टास्क फोर्स की बैठक के दौरान उपायुक्त ने खनिजों के परिवहन से संबंधित सभी वाहनों में जीपीएस लगाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी को अवैध बालू परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने हेतु कई दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त जिले में संचालित सभी कारखाने फैक्ट्री आदि में सघन जांच अभियान चलाकर दिए गए मानकों का अनुपालन नहीं करने वाले संस्थाओं को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधकों, अंचल अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित अन्य उपस्थित रहें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!