Search

October 11, 2026 9:01 pm

महेशपुर राजपोखर पंचायत और पाकुड़िया कानीजहार पंचायत में “आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन

महेशपुर और पाकुड़िया के राजपोखर पंचायत और कानीजहार पंचायत में “आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेम्ब्रोम, बीडीओ को मोतीलाल हांसदा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष खुर्शीद आलम, सांसद प्रतिनिधि जिओन मारंडी, संजय हांसदा उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और लोगों की समस्याओं का समाधान करना था। इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जिनमें कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, पंचायती राज विभाग, मनरेगा, कृषि और अबूवा आवास शामिल थे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याओं का समाधान करवाया और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!