Search

April 26, 2026 2:45 pm

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार में शामिल हुए विधायक‎ प्रो. स्टीफन मरांडी

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के भेटाटोला पंचायत में बुधवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया हुआ. जिसमे महेशपुर विधायक‎ प्रो.स्टीफन मरांडी, जिला शिक्षा अधीक्षक रजनी देवी,बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव,सिओ संजय सिन्हा,प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,पंचायत मुखिया,पंचायत समिति समेत अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया । शिविर में विधायक‎ ने उपस्थित‎ लोगों‎ को संबोधित करते हुए कहा की झारखंड के लोकप्रिय‎ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम मे से एक है।सरकार प्रत्येक‎ पंचायत‎ में शिविर लगा कर लोगों के समस्याओं का निदान भी कर रहा है।विधायक‎ सहित सभी अतिथियों ने कार्यक्रम‎ स्थल पर सभी स्टॉल का बारी बारी से निरीक्षण‎ किया। वही शिविर मे विधायक के हाथों असहाय के बिच कम्बल वितरण,पेंशन, छात्रों के बीच निशुल्क साईकिल वितरण,जॉब कार्ड वितरण,बिरसा सिंचाई कूप योजना का स्वीकृति पत्र, 8 अजीविका महिला समहू को 16 लाख 50 हजार का ऋण स्वीकृति चेक सहित अन्य वितरण किया गया. शिविर मे खाद्य आपूर्ति विभाग,मनरेगा,महिला एवं बाल विकास,कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग,स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग,शिक्षा विभाग,विद्युत विभाग,सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य स्टॉल मे आवेदन लिया एवं ऑन स्पॉट निराकरण भी किया गया.इस मौक़े पर बिपिओ रिज़वान फारुकी,अंचल निरिक्षक राजेश सहा,डॉ कलीमुद्दीन अंसारी,अमरेंद्र कुमार,असीस रंजन, सुमित मिश्रा, सूरज कुमार,अब्दुल बाहव, जीप सदस्य बोदिनाथ कोड़ा, पप्पू अंसारी समेत सभी कर्मी एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

IMG 20231206 WA0029
IMG 20231206 WA0030 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!