Search

May 1, 2026 3:25 pm

पाकुड़ में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन, लोगों को मिली योजनाओं की जानकारी

राजकुमार भगत

पाकुड़ नगर अंतर्गत वार्ड नंबर 17 बापू पुस्तकालय एवं 18 मिशन ग्राउंड में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस जिला महासचिव कृष्णा यादव, कांग्रेस नगर निगम अध्यक्ष वंशराज गोप, और कांग्रेस नगर महासचिव विकाश भगत ने भाग लिया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें आबुआ स्वास्थ योजना, हेल्थ चेकअप, दावा वितरण, विधवा/विकलांग/वृद्धा पेंशन, अंचल से संबंधित समस्याओं का समाधान, श्रम नियोजन कार्ड, बिजली बिल माफी, आधार कार्ड संबंधी समस्याओं का समाधान, गव्य विभाग, राशन कार्ड आदि शामिल थे। कार्यक्रम में आम लोगों ने योजनाओं का लाभ उठाया और उनकी समस्याओं का समाधान हुआ। लोगों ने इस प्रकार की योजनाओं की सराहना की और कहा कि यह उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हालांकि, कुछ नगर एवं जिले के पदाधिकारी अपने कर्तव्यों को पालन करने में असमर्थ हैं, जिससे कुछ कार्य धीमी गति से चल रहे हैं। मौके पर विभिन्न पदाधिकारी मौजूद थे, जिनमें विकादीप स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर, सुमन सौरभ विद्युत जेई, संजीत मालतो, शहीद सिद्दकी, विमल कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!