Search

May 4, 2026 4:57 am

पाकुड़िया में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” शिविर का आयोजन।

ग्रामीणों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया, बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड के बन्नोंग्राम एवं डोमनड़िया पंचायत में “आपकी योजना, आपका सरकार, आपके द्वार” शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर का उद्घाटन बीडीओ साइमन मरांडी, प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, बीस सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम एवं बीपीआरओ त्रिदीप कुमार शील ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।बीडीओ साइमन मरांडी ने कहा कि यह झारखंड सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसका मुख्य उद्देश्य सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। बीस सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, पंचायती राज विभाग, मनरेगा, कृषि, अबूवा आवास सहित 18 प्रकार के स्टाल लगाए गए थे, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया। सबसे अधिक भीड़ अबुवा आवास के स्टॉल पर देखी गई। उमस भरी इस गर्मी में लोग छाता लेकर शिविर में पहुंचे थे। शिविर में फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं को ऑन द स्पॉट निपटाया गया। यह शिविर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

img 20240904 wa00655506322640609413174

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!