इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड के गायबथन पंचायत अर्तंगत गणेशपुर गांव के रहने दुलाड किस्कू (उम्र 57वर्ष ) पति पलटन मरांडी जो लगभग पांच वर्षो से चलने फिरने में असमर्थ थी ।उनको आज ट्राई साइकिल उपलब्ध कराया गया ।जिप सदस्य समसुन मुर्मू उर्फ फौजी दा ने बताया कि उसे दोनो पैरो से असहाय होने की वजह से कही भी आने जाने मे तकलीफों का सामना करना पड़ता था ।गणेशपुर के ग्रामीणों ने जिप सदस्य समसुन मुर्मू को जनकती दिया गया । तत्पश्चात उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए दिव्यांग महिला को ट्राई साइकिल आने पर उपलब्ध कराई इस साइकिल के मिलने से दिव्यांग महिला एवं ग्रामीणों को बहुत खुश है । इस साइकिल के मिलने से दिव्यांग महिला को आने-जाने में सुविधा प्राप्त होगी ।इस मौके पर वार्ड सदस्य मेरी मार्ग्रेट सोरेन,कृष्ण मुर्मू,मनोज मुर्मू,देवीलाल मरांडी,सहेबजन हंसदा , बीटी मुर्मू, महेश्वर मुर्मू,सकल मरांडी,जुगला हंसदा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
Related Posts

एक अच्छा शिक्षक केवल पढ़ाता नहीं, बल्कि अपने विद्यार्थियों के भविष्य का निर्माण करता है- रंजीत कुमार सिंह





