Search

October 31, 2026 3:03 am

दो गैरजमानती वारंटों का निष्पादन, एक वारंटी।

गिरफ्तार न्यायालय के आदेश पर पुलिस की कार्रवाई, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए जारी रहेगा छापेमारी अभियान।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा (पाकुड़)। न्यायालय से जारी गैरजमानती वारंटों के निष्पादन को लेकर अमड़ापाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रांगाटोला गांव निवासी साहेबराम तुरी (30), पिता अनंत तुरी के रूप में हुई है।
पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रयाग दास ने बताया कि न्यायालय से जारी दो गैरजमानती वारंटों का निष्पादन किया गया है। उन्होंने कहा कि लंबित वारंटों के निष्पादन और न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि फरार वारंटियों को किसी भी सूरत में राहत नहीं दी जाएगी। उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे भी विशेष छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबित वारंटों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और न्यायालय के आदेशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!