गोड्डा आज विकास कुमार महतो जो धनबाद के निवासी हैं अपनी भाषा संस्कृति जल जंगल जमीन की रक्षा झारखंड की पहचान अपनी एसटी मांग के लिए पूरे देश का साईकिल यात्रा करने के बाद अब झारखंड में यात्रा 15,700 किलो मीटर पूरा कर लिए हैं और गोड्डा जिला के युवा साथियों द्वारा पूरे जोर सोर के साथ स्वागत किया गया। कुड़मी विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो जी ने बताया कि विकास कुमार महतो जी का स्वागत अशोक स्तम्भ के पास किया गया उसके बाद सिद्धो कान्हू , वीर शहीद वीरेन्द्र महतो, हूल विद्रोह के महानायक क्रांति वीर शहीद चानकू महतो का माल्यार्पण कर नमन किया। झारखंड की अपनी पहचान 1932 खतियान कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करने के लिए अपने घर को त्याग कर पूरे भारत देश का यात्रा साईकिल से ही किये उसके बाद झारखंड में यात्रा कर रहे हैं। मौके पर उपस्थित कुड़मी विकास मोर्चा के युवा अध्यक्ष उदय महतो, जिला कोषाध्यक्ष दीपक कुमार महतो, मीडिया प्रभारी गौतम कुमार महतो, सोनू महतो, सपन महतो, अजय भारती, पवन महतो, संदीप महतो, बालमुकुन्द महतो, भजन लाल महतो, नीलकंठ महतो, अक्षय महतो, सागर महतो, मुन्ना महतो, संतोष महतो, दशरथ महतो आदि दर्जनो लोग उपस्थित थे।
