Search

March 14, 2026 10:50 am

पेड़ पौधे को सही समय पर पानी देने का काम कर रहे है वन विभाग द्वारा।

तोफिक राज की रिपोर्ट पाकुड़।

पाकुड़। पाकुड़ जिले से कुछ दूरी में लगभग 4 महीना पहले के के एम कॉलेज से चापाड़ांगा (एस टी डॉन बॉस्को स्कूल) तक सड़क के किनारे कई तरह के पेड़ पौधे लगाए गए थे। वन विभाग के द्वारा, मंगलवार को वन विभाग के द्वारा पेड़ पौधों के चारों ओर गड्ढा खोदा एवं अगल बगल जंगल झार को साफ कर पानी दिया गया।

मनुष्य के जीवन में पेड़ पौधा क्यों महत्वपूर्ण है?
पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते है। तथा हानिकारक कार्बन ऑक्साइड को ग्रहण कर वातावरण को शुद्ध बनाते है। पेड़ पौधों के बिना हमारा तथा इस पृथ्वी का कोई आसित्व नहीं है। पेड़ पौधे हमारे चारो और के वातावरण को हर भरा बनाते है। पेड़ पौधे हमें शुद्ध ऑक्सीजन के साथ लकड़ी, ठंडी छाया और फल फूल देते है।पर्यावरण के लिए पौधे लगाना व उनकी सुरक्षा करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। पौधे लगाने से जमीनी जलस्तर तो बढ़ता है ही बारिश अच्छी होती है। साथ ही यह जब पेड़ बनते है तो इनकी छाया भी सुकूनभरी होती है।

प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।
वृक्षारोपण यानी वृक्ष लगाना। प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर