Search

April 16, 2026 11:48 pm

पाकुड़ में बाल विवाह पर ‘फुल स्टॉप’ की तैयारी

ऊर्जावान चौकीदारों’ की टोली गांव-गांव जाकर संथाली भाषा में करेगी जागरूक

पाकुड़ शहर के सिद्धो-कान्हु पार्क स्थित वीआईपी रोड पर ‘प्रोजेक्ट अलख’ के तहत पाकुड़ पुलिस द्वारा गुरुवार शाम को बाल विवाह रोकथाम को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को बाल विवाह जैसी कुप्रथा के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए इसे जड़ से समाप्त करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुटुंब न्यायाधीश रजनीकांत पाठक, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे, उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी उपस्थित रहीं। वहीं एसडीपीओ दयानंद आजाद, मुख्यालय डीएसपी जितेंद्र कुमार, मेजर सार्जेंट पुलिस लाइन तथा नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान अधिकारियों ने बाल विवाह के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात कही और लोगों से इस कुप्रथा के खिलाफ आगे आने की अपील की। नुक्कड़ नाटक के जरिए यह दिखाया गया कि कम उम्र में शादी से बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। बता दें कि एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर चौकीदारों की एक विशेष टोली जिले के हर गांव और मोहल्ले में जाकर बाल विवाह समेत अन्य सामाजिक कुप्रथाओं के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएगी। इस पहल का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और बाल विवाह जैसी बुराइयों को पूरी तरह खत्म करना है।

img 20260416 wa00301060242197444696827
img 20260416 wa00291461829316320409338
img 20260416 wa00285144428318547055599

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!