सतनाम सिंह
महेशपुर थाना क्षेत्र के इंग्लिशपाड़ा गांव के समीप गुरुवार को एक अज्ञात टोटो के चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चा जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंग्लिशपाड़ा गांव निवासी आनार शेख का पुत्र फरहान शेख सड़क किनारे खड़ा था। इसी दरम्यान महेशपुर की ओर से एक अज्ञात टोटो धक्का मारकर मोके से फरार हो गया। वही घटना स्थल से परिजनों ने आननफानन में जख्मी बच्चा को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल मुरारई लेकर चले गए।





