धीरेन साहा
चाइल्ड लाइन सब सेन्टर टैगोर सोसाइटी फॉर रूराल डेवलपमेंट गढबाडी महेशपुर द्वारा प्रखंड सभागार में आंगनबाड़ी सेविका के साथ चाइल्ड लाइन संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ में ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति, बाल विवाह, 1098 टोल फ्री नंबर के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मौके पर चाइल्ड लाइन सब सेंटर से प्रकाश चन्द्र घोष, मिनती साहा, नुरजाहान बेगम, सोलेमान मुर्मू सरला सोरेन सहित अन्य मौजूद थे।





