Search

May 10, 2026 7:25 am

आईएचआईपी – इंटीग्रेटेड हेल्थ इनफॉरमेशन प्लेटफार्म का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

सतनाम सिंह

पाकुड़ सिविल सर्जन कार्यालय स्थित सभागार में आईडीएसपी अंतर्गत आईएचआईपी – इंटीग्रेटेड हेल्थ इनफॉरमेशन प्लेटफार्म का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण में जिला भीवीडी कार्यालय एवं जिला सर्विलेंस कार्यालय द्वारा सभी मलेरिया इंस्पेक्टर, सर्विलेंस इंस्पेक्टर, एमटीएस, केटीएस एवं सभी प्रखंडों के लैब टेक्नीशियन को प्रशिक्षण दिया गया।* प्रशिक्षण में बताया गया कि पोर्टल के माध्यम से हम मलेरिया से ग्रसित गांव को चिन्हित कर जल्द से जल्द किसी भी आउटब्रेक को होने से रोक सकते है। साथ ही सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल एवं भीवीडी पदाधिकारी डॉ अमित कुमार के द्वारा कालाजार का भी समीक्षा किया गया। समीक्षा के दौरान सभी को निर्देशित किया गया की फीवर के जितने भी केस हैं उनका जल्द से जल्द टेस्ट कर ईलाज शुरू करवाना सुनिश्चित करें। इस प्रशिक्षण में महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ संजय कुमार, डीडीएम प्रताप कुमार एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

IMG 20230616 WA0017 1
IMG 20230616 WA0016

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!