Search

May 17, 2026 9:54 pm

आनंद भगत ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान

सतनाम सिंह

पाकुड़ ।सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में गंभीर रूप से बीमार महिला हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत देवा पड़ा निवासी सामरिया देवी को चिकित्सकों ने नाजुक स्थिति देखते हुए तुरंत ब्लड चढ़ाने आदेश निर्गत किया। अचानक से ब्लड की खोजबीन प्रारंभ की गई ।जिसकी सूचना एबीवीपी को दी गई। सूचना प्राप्त होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य एवं संथाल एक्सप्रेस के ब्यूरो जितेंद्र कुमार दास के सहयोग से आनन-फानन में आनंद कुमार भगत शिक्षक पाकुड़ निवासी से संपर्क किया गया ।जिन्होंने तुरंत ब्लड बैंक जाकर बी पॉजिटिव एक यूनिट रक्त दान किया ।आनंद कुमार भगत शिक्षक ने बताया कि यह मेरा सौभाग्य है कि मेरे रक्त किसी के काम आ सका। पुनः मौका मिलने पर मैं रक्तदान करने से पीछे नहीं हटूंगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!