स्वराज सिंह
मतदाता सूची विखंडीकरण कार्य को सावधानी पूर्वक ससमय करें पंचायत कर्मी: उपायुक्त ने दिया निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने समाहरणालय के निचले तल्लें में बनें सामग्री सह विखंडन कोषांग में बुधवार से तीन विधानसभा क्षेत्रों का मतदाता सूची के विखंडन का कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त ने विखंडन कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने पदाधिकारियों और कर्मीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। प्रतिनियुक्त किये गये पदाधिकारी एवं कर्मि मतदाता सूची से विलोपन, फोटो, परिवर्धन, अनुभाग के मतदाताओं की जांच कर सूची को अद्यतन करने में जुटे है। अद्यतन मतदाता सूची पर पदाधिकारियों के हस्ताक्षर होने के बाद मतदान कर्मियों को मतदान कार्य के लिए उपलब्ध कराया जायेगा। विखंडन कार्य के लिए नोडल और सहायक नोडल सहित अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और कर्मी को शख्त निर्देश दिया गया कि मतदाता सूची का त्रुटिरहित जांच कर अंतिम रूप देंगे। मतदाता सूची त्रुटिरहित हो जाने से मतदान कर्मियों को मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। मतदाता सूची विखंडीकरण कार्य के दौरान वरीय पदाधिकारी और कोषांग के नोडल पदाधिकारी निरीक्षण कर जायजा लेते रहे। विखंडन कार्य के लिए प्रतिनियुक्त कर्मी ने बताया कि कोषांग की ओर से उपलब्ध कराए गये मतदाता सूची में विभिन्न बिंदुओं पर जांचकर काफी तेजी से विखंडन का कार्य किया जा रहा है।






