Search

May 10, 2026 10:47 pm

उपायुक्त ने समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण

बजरंग पंडित

डीसी ने कहा लोगों के सुविधा के लिए अब जिले के प्रमुख कार्यालय एक ही परिसर में होगा संचालित

कार्यालय के साफ सफाई को लेकर भी दिए आवश्यक निर्देश

आमलोगों की सुविधा के लिए जिले के प्रमुख विभागों के कार्यालय एक ही परिसर में संचालित होंगे। इसको लेकर सोमवार को उपायुक्त श्री वरुण रंजन ने समाहरणालय परिसर का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कहा कि कुछ ऐसे कार्यालय जो समाहरणालय से बाहर स्थित है, वैसे कार्यालय को पुनः व्यवस्थापन किया जाएगा। जैसे जिला परिवहन कार्यालय, जिला निबंधन कार्यालय, जिला कोषागार कार्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय आदि को ससमय स्थापित करने हेतु रोड मैप बनाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि इन सभी कार्यालय को समाहरणालय में शिफ्ट किया जाएगा। ताकि आमलोगों को कार्यालय ढूंढने में परेशानी ना हो। वहीं उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान कर्मियों को सफाई को लेकर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही अपने अपने कार्यस्थल को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया। इसके अलावा अन्य लोगों को भी गंदगी ना फैलाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने अगले दो दिनों के अंदर सभी कार्यालयों की समुचित साफ-सफाई के अलावा फाइलों को विधिवत संधारण के साथ-साथ उसको नियत स्थान में रखने का भी निर्देश दिया। मौके पर डीआरडीए निदेशक-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास, जिला स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, जिला कल्याण पदाधिकारी विजन उरांव, कार्यपालक दंडाधिकारी आशुतोष, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

IMG 20230605 WA0045
IMG 20230605 WA0044
IMG 20230605 WA0043 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!