Search

May 9, 2026 5:03 pm

दो मासूम बच्चियों पर जंगली सियार का हमला एक की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल।

पाकुड़: जिले के ग्राम लखीनारायणपुर में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। सियार के अचानक हमले में ढाई माह की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, घर के समीप मौजूद बच्चियों पर अचानक सियार ने हमला कर दिया। इस हमले में ढाई माह की आफिफा खातून को सियार ने अपना शिकार बना लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार वर्षीय जासमीन खातून बुरी तरह जख्मी हो गई। घायल बच्ची को परिजनों द्वारा तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत बच्ची के शरीर के मिले अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए इलाके में गश्त बढ़ाने और सियार के आतंक से निजात दिलाने की अपील की है। वहीं, प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!