Search

November 29, 2026 9:38 pm

करियोडीह में निकाला गया स्वच्छता के प्रति जागरुकता रैली

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़)आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम संकल्प सप्ताह के तहत गुरुवार को स्वच्छता को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड के तालझारी पंचायत में मुखिया लिली मुर्मु की अगुवाई में रैली निकाली गई। रैली करियोडीह विद्यालय प्रांगण से बादल चौक होते हुए पंचायत भवन पहुंचा। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने एवं अपने आस पास स्वच्छ रखने का संदेश दिया। साथ ही आस पास स्वच्छ रखने का शपत लिया।इस दौरान सभी रोगों की एक दवाई,घर में रखो साफ सफाई।धरती,पानी, हवा रखो साफ,वरना आने वाली पीढ़ी नहीं करेंगी माफ।बच्चे बूढ़े सबका है कहना,गंदगी को है दूर करना आदि स्लॉगन लगाकर लोगों को जागरूक किया। मौके पर पंचायत सचिव कमरुज्जमान, जल सहिया शंकरी देवी,सुमन देवी, रीता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!