राजकुमार भगत
पाकुड़।रविवार को पाकुड़ स्थित पुराना अस्पताल के सामने जिला कांग्रेस कमेटी पाकुड़ द्वारा जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विरुद्ध संकल्प सत्याग्रह कार्यक्रम की शुरुआत की गई। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक नफरत, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ जनता के अपार समर्थन के साथ राहुल गांधी द्वारा तय की गई लगभग 4000 किलोमीटर की लंबी भारत जोड़ो यात्रा तथा संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अडानी के रिश्ते पर सवाल खड़ा करने के बाद मोदी सरकार पूरी तरह बौखला गई है। सदन में राहुल गांधी की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया ।सत्ताधारी भाजपा सरकार द्वारा सदन में हो हंगामा कर सदन की कार्यवाही को बाधित किया गया। विगत 24 मार्च 2023 को मोदी सरकार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त कर दी गई। मोदी सरकार द्वारा साजिशन संसद सदस्यता समाप्त करने के बाद राहुल गांधी जी ने देश की जनता को स्पष्ट कहा है कि मैं देश की जनता की आवाज के लिए लड़ रहा हूं । वर्तमान राजनीतिक हालात में पार्टी नेतृत्व द्वारा भी संघर्ष को ही एकमात्र रास्ता बताया गया है।मौके पर प्रदेश महासचिव सेमिनूल इस्लाम, गुलाम अहमद, मंसारूल हक, मुख्तार हुसैन, अनूप सिन्हा, शाहीन परवेज, निरंजन मिश्रा, अर्धेंदु गांगुली, नलिन मिश्रा, मो कलीमुद्दीन, मनोवर आलम, इस्लाम अंसारी, अर्नेस्ट हांसदा, दाऊद मरांडी, मेहबूब आलम, बेलाल शेख, मोहम्मद सिराजुद्दीन, नवीन सिंह, साकिर हुसैन, मोहम्मद एहदीन, गुलाम रसूल, मुजफ्फर शेख, अबू ताहिर, मिथुन मरांडी, बबलू भगत, आसिफ इकबाल, प्रदीप रजक, मेनारूल हक, आबिद अंसारी, गैब्रियल हेंब्रम, साइलेन मुर्मू, जियाउल शेख, नकफोड़ा शेख, मो जहीरुल, नजरूल शेख, मंसूर शेख, मोतिउर रहमान, आइनूल हक, जियाउल रहमान, रस्का हेंब्रम आदि मौजूद रहे।








