बजरंग पंडित
दो प्रखंड को एक साथ एक दिन दिया जाएगा प्रशिक्षण।
खुशहाल बचपन के तहत 29.05.2023 से 31.05.2023 तक होगा प्रशिक्षण।
उपायुक्त पाकुड़ से प्राप्त निदेश के आलोक में ‘खुशहाल बचपन अन्तर्गत पाकुड़ जिला में विभिन्न परियोजनाओं के चयनित 51 आगनबाड़ी केन्द्रों में संचालित स्कूल पूर्व शिक्षा के सुदृढीकरण एवं Private pre Nursury School के अनुरूप Standard पाठ्यक्रम के आधार पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्कूल पूर्व शिक्षा का संचालन एवं Monitoring से संबंधित आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं तेजस्विनी के Cluster Co-ordinator का 01 दिवसीय प्रशिक्षण परियोजनावार आयोजन किया जायेगा।
जो इस प्रकार है:-
पाकुड़ सदर, हिरणपुर को 29.05.2023, महेशपुर, पाकुड़िया को 30.05.2023, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा को 31.05.2023, पूर्वाo 09:30 से 04:30 बजे अप0 तक पुराना डीसी ऑफिस सूचना भवन सभागार कक्ष में प्रशिक्षण परियोजनावार दिया जाएगा।





