Search

May 5, 2026 3:38 pm

जूट किसानों को क्राइजाफ़ सोना मिश्रण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के द्वारा जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के आई केयर परियोजना के अंतर्गत पाकुड़ सदर प्रखंड के रघुनंदनपुर पंचायत के चांचकी गांव में जूट उत्पादन करने वाले किसानों के साथ क्राइजाफ़ सोना मिश्रण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विगत 20 फरवरी को राष्ट्रीय जूट महोत्सव के अवसर पर चास हाट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एवं जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के तहत समझौता किया गया था। इसी समझौता के तहत किसानों को प्रशिक्षण, अनुदान आधारित बीज, मशीन एवं उपकरण तथा उत्पादों को खरीदने हेतु कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसी के तहत गुरुवार को चांचकि गावँ के दर्जनों किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मौके पर उपस्थित बीपीएम मो फैज़ आलम के द्वारा बतलाया गया कि क्राइजाफ़ सोना मिश्रण उन्नत पटसन सड़न हेतु सूक्ष्मजीवी मिश्रण होता है जिसका व्यवहार करने से जूट का रेशा में चमक आता है,रेशा मुलायम और मजबूत होता है।पाट काटने के बाद एवं पाट का पत्ता झड़ जाने के बाद जांग तैयार किया जाता है,जांग तैयार के लिए पाट को तह में रखकर पानी में डाला जाता है तथा उसी समय क्राइजाफ़ सोना मिश्रण को छिड़काव किया जाता है ऐसे ही दो-तीन स्तर में पाट को सजाया जाता है इसके बाद मिट्टी एवं बालू में भरा हुआ बोरा जांग के ऊपर रखा जाता है साथ ही साथ जूट फसल में लगने वाली रोगों की निराकरण की उपाय आदि बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।
जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के आई केयर परियोजना के सौजन्य से पाकुड सदर प्रखंड के जूट उत्पादित करने वाले किसानों की बीच क्राइजाफ़ सोना मिश्रण निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। मौके पर वाईपी रूद्र प्रताप संतरा,सामुदायिक समन्वयक मो यासीन आलम,सुमित बर्मन,जुट मित्र अलिवुल शेख सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।

IMG 20230713 WA0021
IMG 20230713 WA0020 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!