अब्दुल अंसारी
पाकुड़/महेशपुर:- झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कार्यालय महेशपुर में शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया । वही बैठक में उपस्थित सभी को जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि ने बताया की आगामी 6 मार्च एवं 7 मार्च को सांसद विजय हंसदा का क्षेत्र भ्रमण किया जाना है ताकि ग्रामीणों की समस्याओ से अवगत होंगे । इस मौके पर पर प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने बताया की 6 मार्च सुबह 9 बजे महेशपुर पार्टी कार्यालय में झामुमो के समस्त कार्यकर्ताओ के समस्याओं से रूबरू होंगे जिसके बाद क्षेत्र भ्रमण शुरू होगा ।
मौके पर जिप सदस्य समसुन मुर्मू, उपाध्यक्ष रुहूल अमीन, बुदल यादव,जेम्स सुशील हेंब्रम,हालिम शेख, शेंटू शेख,कालिदास सोरेन,जोशिम शेख,फुल्टन शेख,बिनीता मरांडी,अनिता मुर्मू ,नाशिर शेख,अब्दुल मालेक समेत दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।









