Search

September 9, 2026 11:43 pm

झारखण्ड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की बैठक प्रखंड सभागार मे की गई।

बजरंग पंडित

झारखण्ड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की बैठक सोमवार को प्रखंड सभागार मे शिक्षक संघ के बबलु गोस्वामी के देखरेख में संघ जिला उपाध्यक्ष तापस झा की अध्यक्षता सम्पन्न किया गया। बैठक मे संघ प्रदेश मोहम्मद सिद्दीक शेेख, पाकुड़ जिला अध्यक्ष एजाजुल हक, जिला सचिव माणिक मण्डल, राज्य संयुक्त सचिव केताबुल शेेख, राज्य सदस्य ब्रजमोहन ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष नसीम अहमद मुख्य रूप से उपस्थित थे ।
बैंठक में प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक शेेख ने कहा कि राज्य के सहायक अध्यापकों ( पारा शिक्षकों )हेमन्त सरकार बनाने में सहयोग दिया है, संघर्ष किया है ,हमने सरकार सामने अपने गिरवी नही रखा है ,सरकार हमसे मुंह फेर लेगें, हम भी सरकार से रिश्ता तोड़ लेगें । उन्होनें कहा कि 30 जुन हुल दिवस पर संथाल परगना प्रमंडल 6 जिला के 12 हजार सहायक अध्यापक साहिबगंज के बरहेट मे विशाल जनसभा एवं मशाल जुलुस का आयोजन कर सरकार को अपना वादा याद कराएगी।
जिला अध्यक्ष एजाजुल हक ने कहा कि सरकार अपना वादा एवं समझौता को भूल चुकी है , हमारे भविष्य सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नही है , सरकार के नींद से जगाने के लिए हुल दिवस पर शांतिपूर्ण कार्यक्रम होगा ।
जिला सचिव माणिक मण्डल ने कहा कि वेतनमान हमारा अधिकार है, ओर सरकार अगर आना -कानी किया तो छीनकर लेगें । बैठक मे मुख्य रूप से पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष इब्राहिम आलम, सचिव सेताबुदिन शेेख, ,पकुडिया प्रखंड कोषाध्यक्ष शक्ति भगत, पबन ठाकुर, जीवन दास, समिमा बेगम, बाबूराम मुर्मू, परिमल दास, आमिनुल हक आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!