Search

May 9, 2026 8:40 pm

ठनका गिरने से हुई दो मवेशीयों की मौत

धीरेन साहा

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के बनियापसार गांव में बुधवार शाम को ठनका गिरने से दो मवेशीयों की मौत घटनास्थल पर हो गई । मिली जानकारी के अनुसार बनियापसार गांव निवासी बाबुर्जी मोहली पिता जिगाई मोहली के दो गाय बहियार में चर रहा था । उसी दरमियान गरजन के साथ शाम में हुई बारिश के बाद ठनका गिरने से दो गाय की मौत घटना स्थल पर ही हो गया । वहीं पशुपालक बाबुर्जी मोहली ने बताया कि दोपहर को गायो को चरने हेतु बहियार में छोड़ा गया था इसके बाद करीब छह बजे पानी के साथ ठनका गिरने से दो गाय की मौत हो गई । वही गांव में ठनका गिरने से ग्रामीण भयभीत है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!