Search

September 9, 2026 10:09 pm

डी ए वी प्रांगण में बच्चों ने मनाई योग दिवस

राजकुमार भगत

पाकुड़, बुधवार स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कार्यक्रमों की धूम रही। विद्यालय के सभा भवन में आयोजित योग शिविर में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती एवं शिक्षकों के साथ योग किया। इस कार्यक्रम का आयोजन बच्चों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने अपने संबोधन में बताया कि योग के माध्यम से शरीर के सामंजस्य को ठीक रखा जा सकता है। उन्होंने बच्चों को विभिन्न आसान एवं प्राणायाम के बारे में एवं उनसे होने वाले लाभ के बारे में बताया। उनके अनुसार योग शारीरिक व्यायाम का एक प्राचीन अभ्यास है। योग अभ्यासों में शारीरिक व्यायाम है जिसे आसन कहा जाता है, श्वास तकनीक एवं ध्यान शामिल है। योग मन, शरीर और आत्मा के बीच सामान्य कल्याण बढ़ाने का प्रयास करता है। भारतीय संस्कृति की ऐतिहासिक धरोहर योग मानव शरीर की एक ऐसी जरूरत है जिसके अभ्यास के हजारों फायदे हैं। उन्होंने सभी बच्चों एवं शिक्षकों से अपील की कि जीवन में शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन को बनाए रखने के लिए योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा अवश्य बनाएं।
इस उपलक्ष्य में बच्चों के लिए एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर खेल शिक्षक विश्वनाथ मुखर्जी, गोपाल बिस्वास, अनिंदिता तिवारी, लिपिका सेन आदि सक्रिय रहे। इस बात की जानकारी विद्यालय के जन संपर्क पदाधिकारी श्री संजय कुमार यादव जी ने दी।

IMG 20230621 WA0008 1
IMG 20230621 WA0010

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!