Search

May 14, 2026 1:44 pm

डी ए वी प्रांगण में मनाई गई रविन्द्र जयंती

बजरंग पंडित

पाकुड़, स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राष्ट्र गान के रचियता, महान कवि, लेखक, चित्रकार, दार्शनिक और लघु कथाकार रविन्द्र नाथ टैगोर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के सभा भवन में विद्यालय प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती एवं एन सी सी 36 झारखंड बटालियन के दो अधिकारी एवं अन्य शिक्षकों ने रविन्द्र नाथ टैगोर जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। इस विशेष अवसर पर प्राचार्य डॉ चक्रवर्ती ने बताया कि टैगोर जी के आचरण व सिद्धांतों के आधार पर ही एक सशक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने एकला चलो रे नारे पर विशेष बल देते हुए बताया कि श्रेष्ठ कर्म अकेले ही किया जाता है, श्रेष्ठ कर्म करके समाज के लिए आदर्श स्थापित करना ही मानव मात्र का संकल्प होना चाहिए। टैगोर जी ने देश व बंगाली साहित्य के परिदृश्य पर अपने कार्यों से अमित छाप छोड़ा।उन्ही के द्वारा रचित राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

IMG 20230509 WA0025 1
IMG 20230509 WA0024

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!