Search

September 10, 2026 4:28 am

पाकुड़िया प्रखंड में 15 जून से 28 जून 2023 तक कुष्ठ रोग खोज अभियान चलेगा।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया 15 जून से 28 जून 2023 तक चलने वाली कुष्ठ रोग खोज अभियान का सफल क्रियान्वयन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में सोमवार को सभी सुपरवाइजर का एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भरत भूषण भगत की अध्यक्षता में संपन्न हुई । प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक डा के आर कृष्णा ने बताया कि पाकुड़िया प्रखंड में 15 जून से 28 जून 2023 तक कुष्ठ रोग खोज अभियान चलेगा । अभियान में सभी सहिया एवं बी टी टी अपने अपने सेवा क्षेत्र में प्रतिदिन 20 घरो में जाकर , घर के सभी सदस्यों से संपर्क कर कुष्ठ रोग का खोज करेंगे । कुष्ठ रोग का खोज में यदि किसी व्यक्ति के शरीर के किसी भी भाग में दाग और सूनापन पाए जाते है तो वैसे मरीज को चिन्हित कर पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएंगे और उनकी समुचित उपचार की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!