Search

September 9, 2026 11:44 pm

पाकुड़ जिला में बाल श्रम उन्मूलन हेतु 01 जून से 30 जून 2023 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है

राजकुमार भगत

पाकुड़ जिला में बाल श्रम उन्मूलन के तहत सोमवार को बैंक कॉलोनी, पाकुड से भवन निर्माण (बाउंड्री वॉल) कार्य में संलग्न 02 बाल श्रमिकों को धावा दल के द्वारा विमुक्त कराया गया। उक्त निर्माण में कार्य करा रहें नियोजक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।इस अभियान में धावा दल में जिले के श्रम अधीक्षक रमेश प्रसाद सिंह, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी गिरीश चन्द्र प्रसाद, कृष्ण कुमार यादव कैलाश सत्यार्थी फाउण्डेशन के संजय साहा एवं चाइल्डलाइन से आरती देवी शामिल थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!