Search

May 10, 2026 11:44 pm

पाकुड़ पॉलिटेक्निक में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

राजकुमार भगत

पाकुड़। पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु जन जागरण के दृष्टिकोण से पाकुड़ पॉलिटेक्निक के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने विश्व पर्यावरण दिवस संस्थान परिसर में पूरे उत्साह एवं उमंग से मनाया । कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए संस्थान के मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी निखिल चंद्रा ने पर्यावरण के संरक्षण हेतु आम जन- मानस से पेड़ लगाने, वनों की कटाई रोकने, प्रदूषण से बचाव करने एवं जैव विविधिता लाने की अपील की । इस अवसर पर संस्थान के प्रभारी प्राचार्य डॉ. ऋषिकेश गोस्वामी और परीक्षा नियंत्रक अमित रंजन ने हरित प्रदेश एवं हरित राष्ट्र की स्थापना पर बल दिया । छात्रों के बीच ग्रीन कैंपस की वीडियो एवं पर्यावरण बचाओ पर चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन कर इसे रुचिकर बना दिया तथा पर्यावरण हेतु सामाजिक जागृति लाने पर बल दिया । विश्व पर्यावरण दिवस 2023 का थीम है “बीट प्लास्टिक पोल्यूशन”I इस विषय पर संस्थान में सेमिनार का आयोजन भी किया गया । जिसमे बताया गया की प्लास्टिक प्रदुषण कितनी गम्भीर समस्या है और इसकी रोकथाम के लिए हम क्या कर सकते है I कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़ते हुए संस्थान के निदेशक श्री अभिजित कुमार ने सभी को पर्यावरण को प्रदुषनमुक्त बनाने हेतु संकल्प दिलवाया I छात्र-छात्राओं ने इसमें पुरे मनोयोग से इन विविध प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया | इस अवसर पर संस्थान परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पेड़ लगाये गये | संस्थान के सभी विभागाध्यक्ष एवं व्याख्याताओं ने अत्यंत उत्साहपूर्वक शामिल हो सामाजिक विषयों पर संस्थान की सहभागिता सुनिश्चित किया ।ज्ञातव्य है कि विश्व पर्यावरण दिवस संयुक्त राष्ट्र की पहल पर 1972 से ही हर 5 जून को पूरे विश्व में मनाया जाता है । कृषि, जलवायु परिवर्तन, प्रदुषण, जैव विविधता इत्यादि इसके कारक एवं प्रतिफल हैं | हमें हरित प्रदेश एवं हरित राष्ट्र के सृजन में छात्रों एवं आम जनों की भागीदारी सुनिश्चित कर वनों की कटाई, प्रदुषण इत्यादि से बचाओ कर संपूर्ण विश्व को संरक्षित करने की आवश्यकता है ।

IMG 20230605 WA0026 1
IMG 20230605 WA0027
IMG 20230605 WA0028
IMG 20230605 WA0030
IMG 20230605 WA0031
IMG 20230605 WA0029

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!