प्रशिक्षण में पोषण,यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य,चोट, दुर्घटना,नशाखोरी से बचाव की दिया गया टिप्स
झारखंड की हकीकत
जयराम मंडल
उधवा। प्रखंड के मोहनपुर पंचायत स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन में मंगलवार से पीयर एजुकेटर तथा स्वास्थ्य सहिया का 6 दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रशिक्षक स्नेहा मरांडी के द्वारा पीयर एजुकेटर एवं स्वास्थ्य सहिया को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्नेहा मरांडी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग के टीम ने प्रखंड क्षेत्र के सभी गांव से एक एक साथिया का चयन किया था। पूरे प्रखंड से 436 साथिया चयनित हैं। इन सभी को 9 क्लास्टर में बांट कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आगे बताया कि 10 से 19 साल के किशोर किशोरी रास्ते से भटक कर गलत रास्ता न अपना ले इसके लिए प्रत्येक गांव में साथिया उन किशोर किशोरी का नेतृत्व करेंगी। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित किशोर किशोरियों को किशोरावस्था में होने वाले बदलाव,पोषण,यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य,चोट, दुर्घटना,
हिंसा,नशाखोरी से बचाव,असंक्रामक रोग,माहवारी स्वच्छता योजना,एनीमिया मुक्त आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही किशोरावस्था जीवन का एक ऐसा पहलु है, जिसमें शारीरिक व भावात्मक परिवर्तन आते हैं। मौके पर बीटीटी कृपा सिंधु रजक,शीला गोस्वामी,मनीषा कुमारी,लक्ष्मी कुमारी,ज्योति कुमारी,मम्पी कुमारी,प्रीति कुमारी,सुप्रिया कुमारी,बबली कुमारी,रेमी खातुन,वीणा कुमारी,देवाशीष साहा,विशाल घोष,रिजू घोष,भास्कर प्रमाणिक सहित अन्य मौजूद थे।




