Search

May 10, 2026 11:46 pm

फर्जीवाड़ा कर पैतृक जमीन हड़पने का मामला दर्ज

सतनाम सिंह

पाकुड़: जाली दस्तावेज तैयार कर पैतृक घर हरपने मामले में नगर थाने पर दो के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। आवेदन में हरिणडांगा बाजार के अमीर हमजा शेख ने बताया कि उसका पैतृक जमीन हरिणडांगा बाजार में है। जमीन को हरिणडांगा बाजार के ही रहनेवाला रूखशाना बीबी व फैयाज अनवर द्वारा ले लिया गया।आवेदन पर पुलिस फर्जीवाड़ा केस में केस दर्ज किया है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

हालांकि जमीन किसकी है यह पुष्टि हमारी चैनल नहीं कर रही है।

अमीर हमजा ने बताया कि मेरे पिता सेराजुल शेख के द्वारा निर्वाचित केवाला के माध्यम से मौजा- पाकुड़ के दाग 1723 में कुल रकवा 4 कट्ठा जमीन प्राप्त कर अंचल कार्यालय के पंजी 2 में अपने नाम दर्ज करा कर दो मंजिला मकान बनाकर नियमित रूप से भोग दखल करते आ रहे थे। पिता के मरने के बाद उनके सारे जायदाद का देख-रेख मैं पुत्र होने के नाते करते आ रहा हूं।मेरी मां साहजादा वेवा बिमार हो जाने के कारण उसकी देख- रेख हेतू रूकशाना बीबी पति- एनामुल शेख,साकिम कालाजोड़ा थाना पाकुड़ जिला पाकुड़ को रखा था, धीरे- धीरे उक्त रूकशाना बीबी अपने पुत्री सेलिना खातुन,पुत्र फैज अनवर को उक्त घर में पनाह दी।वर्तामान में उक्त रूकशाना बीबी अपने पुत्र फैज अनवर के साथ मिलकर समाज के कुछ असमाजिक तत्वों से साठगाठ कर मेरे उक्त घर को हड़पने का प्रयास कर रहे है।यह कि उक्त फैज अनवर एवम रूकशाना बीबी के द्वारा छल पूर्वक मेरे उपरोक्त वर्णित मकान को कब्जा करने हेतू जाली आधार कार्ड एवम शपथ-पत्र बना कर बिजली बिभाग से अपने नाम से बिजली का कनेक्शन भी ले लिया है।उक्त रूकशाना बीबी फैज अनवर एवम सेलिना खातुन का मेरी माता सहजादी बीबी एवम पिता स्व० सेराजुल शेख से कोई संबंध नहीं है, रूकशाना बीबी ऐनामुल शेख की पत्नी है तथा फैज अनवर एवम सेलिना खातुन उनदोनो के संतान है एवम कोलाजोड़ा के रहने वाले है।

कहीं न कहीं पाकुड़ बिजली विभाग भी हरे लाल रंग के कागज के विवश है।

बाइट- अमीर हमजा, कांग्रेस ओबीसी जिला अध्यक्ष पाकुड़।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!