Search

April 29, 2026 10:42 pm

बदरूल शेख ने लाइफ सेवियर्स समूह के बैनर तले किया दूसरी बार रक्तदान

राजकुमार भगत


सदर अस्पताल सोनाजोडी में इलाजरत कुमारपुर निवासी बेबी बेगम। शरीर में एकदम खून की कमी होने के कारण बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते मरीज को ए पॉजिटिव रक्त की अत्यंत आवश्यकता पड़ी। इसीलिए मरीज के परिजनों ने लाइफ सेवियर्स समूह से मदद मांगी। तभी समूह के सक्रिय सदस्य मसीहुर रहमान के कहने पर कुलापहाड़ी ,संग्रामपुर निवासी 32 वर्षीय बदरूल शेख ने बिना कुछ सोचे महिला की मदद करने के लिए तैयार हो गए।और रक्तदान करने के लिए हामी भर दी।फिर बदरूल को समूह के सक्रिय सदस्य मसीहुर ने रक्त अधिकोष ले जाकर रक्तदान कराया। तभी जाके मरीज का इलाज संभव हो पाया।
रक्तदाता बदरूल शेख का कहना है कि यह मेरी दूसरी दफा रक्तदान है। और आगे भी रक्तदान करता रहूंगा। बदरूल ने ये भी कहा कि आप सब भी जरूर रक्तदान करे। ये एक बेहतरीन मौका है किसी के रगो में जिंदा रहने का। मौके पर समूह के सक्रिय सदस्य मसीहुर रहमान,वकील शेख और रक्त अधिकोष के कर्मचारी पियूष और नवीन जी मौजूद रहे।

IMG 20230821 WA0038 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!