Search

May 4, 2026 6:49 pm

बम बाज़ी कांड को लेकर मुफस्सिल पुलिस ने मारा कई घरों में छापा,एक गिरफ्तार

एसडीपीओ के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की गहन छानबीन

मामूली विवाद में हुई थी बम बाजी 6 लोग हुए थे घायल, बच्ची समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल।

यासिर आराफ़ात

पाकुड़। मुफस्सिल थाना अंतर्गत जामतल्ला गांव में मामूली विवाद को लेकर बम बाजी की घटना विगत शनिवार को हुई थी, जिसमें 6 लोग घायल हुए थे तथा दो की हालत गंभीर बताई जा रही थी जिनको बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया गया था। घटना घटित होने के पश्चात पूरे गांव में दहशत का माहौल छा गया। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस ने तत्काल उक्त गांव में पहुंचकर अभियुक्तों की छानबीन शुरू कर दी थी तथा कल रविवार को एसडीपीओ अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में पाकुड़ मुफस्सिल प्रभाग की पुलिस टीम ने पूरे गांव में घूम घूम कर अभियुक्तों के घरों पर छापामारी की छापामारी के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जिसके पास 3 जिंदा बम तथा घटनास्थल पर बम के अवशेष बरामद किए। पुलिस के अनुसार बाकी अभियुक्तों की धरपकड़ जारी है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति का नाम लाल मोहम्मद शेख पिता अमजद शेख बताया जा रहा है। अभियुक्त के खिलाफ मुफस्सिल थाना में
पाकुड़( मु ) थाना केस न -155/23′ दिनांक 22/07/2023, सेक्शन 147/148/149/341/323/307/504/506 आई पी सी तथा 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के प्राथमिकी अभियुक्त – लाल मोहम्मद शेख पिता अमजद शेख ग्राम कांकरबोना (जमतल्ला ), थाना – पाकुड़ (मु ), ज़िला पाकुड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया।

IMG 20230723 WA0031 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!