Search

May 4, 2026 4:07 pm

बिचपहाड़ी पंचायत के मुखिया को जान से मारने की धमकी का मामला प्रकाश में आया है।

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत बिचपहाड़ी पंचायत के मुखिया हरिदास टुडू को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला प्रकाश में आया है । धमकी मिलने से भयभीत मुखिया हरिदास टुडू ने सोमवार को पाकुड़िया थाना में लिखित शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है तथा धमकी देने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है । मुखिया हरिदास टुडू ने बताया कि पाकुड़िया थाना क्षेत्र के कर्मनाला गांव का रहने वाला बेटका किस्कू नामक युवक ने उन्हें जान से मारने की धमकी सीधा मुलाकात कर दी है । मुखिया ने बताया कि बेटका टुडू उलगुलान मंच का सदस्य रहा है तथा वह पूर्व में उलगुलान मंच का सदस्य रहते हुए असमाजिक गतिविधि में शामिल रहा है । इधर गत नौ जुलाई को बेटका ने उनके निवास स्थल कर्मनाला गांव में आमने सामने उनसे मुलाकात कर पंचायत में चल रहे सभी सरकारी योजनाओं में दस प्रतिशत कमीशन की मांग किया और कमीशन नही देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!