धीरेन साहा
पाकुड़िया मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अन्तर्गत मोगलाबांध पंचायत के बीएलओ द्वारा किए जा रहे मतदाता सूची सत्यापन कार्य का निरीक्षण मंगलवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पाकुड़िया मनोज कुमार द्वारा किया गया । निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या 240, 241 और 242 के बीएलओ पंजी, सत्यापित मतदाताओ का जाँच किया गया । मौके पर प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी त्रिदीप कुमार शील एवं सम्बन्धित मतदान केंद्रो के बीएलओ उपस्थित थे ।







