बजरंग पंडित
पाकुड़िया प्रखंड सभागार पाकुडिया में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखंड में चल रहे विकास योजनाओं को लेकर मुखिया एवं पंचायत सचिव के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई । मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चल रहे योजनाओ का पंचायतवार समीक्षा की । सभी पंचायत में दिये गए लक्ष्य के अनुरूप बागवानी योजना , डोभा , मेड़बंदी एवं तालाब की समीक्षा की । वहीं बीडीओ ने पंचायत में चल रहे अपूर्ण प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य कार्यों को लेकर पंचायत सचिवों को जल्द ही कार्य पूर्ण कर क्लोज करने का निर्देश दिया । बीडीओ श्री कुमार ने प्रति गांव पांच योजना संचालन करने , लेबर डिमांड में अपेक्षित बढोत्तरी करने , मनरेगा कार्यों में महिला भागीदारी बढ़ाने का शख्त निर्देश दिया । साथ ही अन्य लंबित कार्यों की समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने का कड़ा निर्देश दिया गया । मौके पर बीपीओ जगदीश पंडित , बीपीआरओ त्रिदीप शील , सहायक अभियंता रोहित गुप्ता , कनीय अभियंता प्रेम प्रकाश टुडू , लालू रविदास एवं सभी पंचायत के पंचायत सचिव , मुखिया सहित ग्रामरोजगार सेवक उपस्थित थे ।





