Search

March 13, 2026 8:47 pm

भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर गिना रहे हैं भाजपा सरकार की उपलब्धि

राजकुमार भगत

पाकुड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एन डी ए सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के तहत 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह के अध्यक्षता में एवं बूथ अध्यक्ष रतन भगत वा पवन भगत के नेतृत्व में बूथ क्रमांक 419 ,420 पर महा जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर संपर्क अभियान में छोटी-छोटी टोलियां बनाकर कार्यकर्तागण घर घर जाकर मतदाताओं और परिजनों से संपर्क कर पिछले 9 साल के स्वर्णिम उपलब्धियों की जानकारी दिया जा रहा है पत्रक के माध्यम से बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्ना योजना के अन्तर्गत करोड़ों लोगों को मुफ्त में अनाज का वितरण किया ,प्रधानमंत्री करोड़ों गरीब परिवारों को पक्का का मकान प्रधानमंत्री आवास के माध्यम से दिया गया
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत माताओं बहनों को मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन दिए, कार्यकर्ताओं के द्वारा मतदाताओं के घर पहुंचकर बताने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे जिसमें नगर उपाध्यक्ष पिनका पटेल ,रवि शंकर झा ,युवा मोर्चा के नेता जीतू सिंह ,अज्जू मंडल ,सुमित भास्कर प्रकाश भगत, कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर