Search

June 17, 2026 9:33 pm

मणिपुर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

बजरंग पंडित

महेशपुर प्रखंड के लौंगबेहडा गांव में रविवार को आदिवासी सेंगेल अभियान के महासचिव मदन मुर्मू के नेतृत्व में आदिवासी महिला के साथ की गई बर्बरता पूर्वक व्यवहार और लगातार हो रही हिंसा के खिलाफ मणिपुर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर जमकर विरोध प्रकट किया। पुतला दहन के पश्चात आदिवासी सेंगेल अभियान ने कहा कि मणिपुर हिंसा के पिछे मैतेई जाति प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन हो सकता है। मुख्यमंत्री भी इसी जाति से है। वही असम के गुवाहाटी के बेलतोला में 2007 में आदिवासी उरांव को नंगा कर सारे आम अपमानित किया गया। मौके पर सोलेमान किस्कू, कालीदास हेम्ब्रम सीताराम हेम्ब्रम, अरूण हांसदा , बिमल मुर्मू, लोकस हेम्ब्रम, दुर्बीन हांसदा, सोम हेम्ब्रम, सोनाती टुडू, मुखी हेम्ब्रम सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!