Search

May 5, 2026 11:28 am

मन्दिर में शिविर लगाकर भक्तों को किया गया पुष्प दूध गंगाजल का वितरण

राजकुमार भगत

पाकुड़ । द्वितीय सोमवारी के शुभ अवसर पर सत्य सनातन संस्था द्वारा विभिन्न मंदिरों में शिविर लगाकर शिवभक्त श्रद्धालुओ के बीच बेलपत्र, गंगा जल, कच्चा दूध, पुष्प आदि का वितरण किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष सागर चौधरी ने कहा कि संस्था विगत पांच वर्षो से निरंतर सेवा भाव से इस तरह का कार्य कर रही है। इस निमित्त अखिलेश्वर नाथ महाराज शिव मंदिर तोड़ाई में तूफान दास द्वारा, शिव मंदिर समसेरा में पुजारी बिहारी बाबा, शिव मंदिर कालिकापुर में संजीव कुमार भगत,सूरज सरकार,बिजली कॉलोनी में संस्था के सयुक्त सचिव अजय भगत , भगतपाड़ा शिव मंदिर में,सत्यम भगत,मिंटू गिरी,रवि भगत,अभिषेक कुमार,अमित कुमार,बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर कुड़ापाड़ा में सत्यम कृष्णा,राहुल दास,मुख्य सड़क स्थित दूधनाथ मंदिर में पुरोहित रोहित दास , रेलवे कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में सानू रजक,गौतम कुमार, विक्की श्रीवास्तव,तलवाड़ंगा स्थित महाकाल शक्ति पीठ में विशाल भगत,आकाश पहाड़िया, गोकुलपुर- शहरकोल शिव मंदिर में विश्वजीत सिंह,मनीष सिंह अलग-अलग मंदिरों में निशुल्क कच्चा दूध गंगा जल वितरण किया। संस्था के अध्यक्ष रंजित कुमार चौबे, उपाध्यक्ष सागर चौधरी,राहुल सिंह एवम अन्य ने बारी बारी से सभी शिविर का निरक्षण किया एवं कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!