Search

May 17, 2026 9:54 pm

महेशपुर अंचल में विकास योजना, मनरेगा और पीएम आवास योजना को लेकर मुखिया एवं पंचायत सचिव के साथ समीक्षा किया बैठक

रिपोर्ट–धीरेन साहा

महेशपुर प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश मंडल की अध्यक्षता में गुरूवार को प्रखंड में चल रहे विकास योजना, मनरेगा और पीएम आवास योजना को लेकर मुखिया एवं पंचायत सचिव के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई । मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मंडल ने विभिन्न पंचायतों में चल रहे योजनाओ का पंचायतवार समीक्षा की । बीडीओ ने मनरेगा के अधुरे कार्य पूर्ण कर योजना क्लोज करने , मनरेगा कार्यों में महिला मजदूरों की भागीदारी बढ़ाने के साथ साथ पीएम आवास योजना का लक्ष्य को मुखिया और मुखिया के सहयोग से जल्द पुरा करवाने का निर्देश दिये । एवं 2023-24 वृक्षारोपन के लिए लाभुकों को स्थल चयन कर जल्द से जल्द रिपोट कार्यालय में सौपने का निर्देश दिये गये।
मौके पर बीपीआओ प्रसेनजीत मंडल , सहायक अभियंता उत्तम कुमार विश्वास समेत सभी पंचायत के पंचायत सचिव , मुखिया सहित पंचायत सेवक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!