Search

May 10, 2026 5:17 am

मुख्यमंत्री के हाथों अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, 21 जून को रांची रवाना होंगे अभ्यर्थी

राजकुमार भगत

पाकुड़ । 22 जून 2023 को रांची के मोरहाबादी मैंदान में झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा नियुक्ति हेतु अनुशंसित पंचायत सचिव व निम्नवर्गीय लिपिक के अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। जिसमें पाकुड़ जिले के पंचायत सचिव ,निम्नवर्गीय लिपिक पद के लिए अनुशंसित 28 पंचायत सचिव एवं 03 निम्नवर्गीय लिपिक अभ्यर्थि भी कार्यक्रम में भाग लेंगे जो 21 जून को समाहरणालय, पाकुड़ स्थित जिला पंचायत शाखा, पाकुड़ से बस द्वारा राँची प्रस्थान करेंगे। अभ्यर्थियों को कार्यक्रम में औपचारिक परिधान (पुरूष- सफेद फुल शर्ट एवं गहरे रंग (काला, काॅफी, भूरा, नेभीब्लू) का फूलपैंट तथा जूते, महिलाएँ प्लेन साड़ी अथवा हल्के रंग का सलवार सूट) में शामिल होना है। उक्त कार्यक्रम हेतु महेश कुमारा राम, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, पाकुड़, मोबाईल/व्हाट्स एप नं0- 7903801075 नोडल पदाधिकारी नामित हैं। कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत प्रतिभागियों को वापस पाकुड़ ले आने हेतु लाल बाबू राम, वरीय लिपिक, जिला पंचायत शाखा, पाकुड़, मोबाईल/व्हाट्स एप नं0- 8986680849 एवं सुशील कुमार, लिपिक, जिला पंचायत शाखा, पाकुड़, मोबाईल/व्हाट्स एप नं0- 7321928367 को प्राधिकृत किया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!