Search

June 19, 2026 8:13 am

मुफस्सिल थाना प्रभारी के नेतृत्व में वाहन चालकों के बीच यातायात के नियमों को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया



सतनाम सिंह

पाकुड़ मुफस्सिल थाना प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाते हुए बाइक चालकों के बीच हेलमेट बांटा गया, वही थाना प्रभारी के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाते हुए बिना हेलमेट पहने मिले बाइक चालकों को रोककर हेलमेट पहनने के लिए समझाया और मुफ्त में हेलमेट बांटे. थाना प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना चाहिए, इससे खुद तो सुरक्षित रहेंगे अन्य राहगीर भी सुरक्षित रहेंगे. कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट अवश्य पहने, हेलमेट पहनने से सुरक्षित रहेंगे. मौके पर मुफस्सिल थाना पुलिस जवान मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!