Search

September 10, 2026 3:10 pm

लैंप्स कार्यालय पाकुड़िया में किसानों के बीच अनुदानित दर पर धान बीज का वितरण किया गया।

धीरेन साहा

पाकुड़िया कृषि ,पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से बीज विनिमय योजना के तहत शुक्रवार को लैंप्स कार्यालय पाकुड़िया में किसानों के बीच अनुदानित दर पर धान बीज वितरण का शुभारंभ अंचलाधिकारी किरण डांग, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम, लेम्प्स के सदस्य सचिव प्रभात रजक एवं एटीएम ओनल मरांडी ने संयुक्त रूप से किया। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के पाकुड़िया लेम्प्स को 120 क्विंटल , बोननोग्राम 50 एवं गणपुरा लेम्प्स को 50 क्विंटल कुल प्रखंड में 220 क्विंटल बीज उपलब्ध कराया गया है।इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए करीब 30 से अधिक किसानों के बीच एम टी यू धान बीज 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर 17 रुपए 80 पैसे प्रति किलो की दर से प्रति किसान को वितरण किया गया।धान बीज प्राप्त करने वालो में किसान राकेश मरांडी,दुलाल चंद्र साहू,श्रीकांत साहू,दिलंती मुर्मू,रविंद्र मरांडी,करनोलियुस मरांडी,पलास साहू,प्रशांत कुमार साहू, धनंजय पाल, किंकर पाल आदि किसान शामिल थे।

IMG 20230602 WA0039
IMG 20230602 WA0038 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!