राजकुमार भगत
झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी,पाकुड के सौजन्य से लोकोस मोबाइल एप्लीकेशन का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन चास हाट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के सभाकक्ष में *जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण मिश्रा के द्वारा बतलाया गया कि जिले के सभी प्रखंडों में कार्यरत सामुदायिक समन्वयक, पीआरपी, बीएपी, एडमिन, डाटाइंट्री ऑपरेटर आदि का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आरंभ किया गया है। जिसके तहत प्रथम चरण में पाकुड़ सदर, हिरणपुर और लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कर्मियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा दूसरे चरण में महेशपुर, पाकुड़िया और अमड़ापाड़ा प्रखंड के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोकोस मोबाईल एप्लीकेशन समुदाय आधारित कार्यतंत्र है जो सखी मंडल और उनके संघों का एकीकृत समाधान है जिसमें सदस्यों को पंजीकृत करते हैं। नया सखी मंडलों का निर्माण कर उनकी जानकारी को एकत्रित कर सत्यापन किया जाता है। सखी मंडल के संचालन को प्रबंधित करते हैं जिसके तहत उपस्थिति, बचत, ऋण वितरण, पुर्नभुगतान,बही खाता एवं अन्य वित्तीय गतिविधियां एकीकृत की जाती है तथा सखी मंडल की सारी जानकारी अन्य सरकारी व गैर सरकारी संस्था एवं सरकारी योजनाओं को लाभुक तक पहुंचाया जाता है।प्रशिक्षक एमआईएस ऑफिसर रवि शंकर के द्वारा लोकोस मोबाइल एप्लीकेशन का विस्तारपूर्वक परिचय दिया गया तथा बतलाया गया कि सखी मंडल के सारे सदस्यों को पंजीकरण की प्रक्रिया, सदस्यों का आजीविका, बैंक खाता, आधार,मोबाइल नंबर, फोटो आदि का पंजीकरण करना है एवं नया सखी मंडल का गठन कर उसका पंजीकरण करना, सखी मंडल के सदस्यों को सक्रिय एवं निष्क्रिय करना, पंजीकरण करने के उपरांत डाटा को लोकोस की सर्वर में अपलोड करना तथा उसको सत्यापन करना आदि पर विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।मौके पर बीपीएम मो फैज़ आलम, सभी सामुदायिक समन्वयक, पीआरपी, बीएपी, एडमिन, डाटा इंट्री ऑपरेटर समेत अन्य उपस्थित थे।





