Search

June 17, 2026 12:14 am

ललपनिया के जीरो प्वाइंट खटाल के सामने पब्लिक टॉयलेट निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ

अक्षय कुमार

ललपनिया। शनिवार को मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया प्रखंड अंतर्गत कोदवाटांड पंचायत के जीरो प्वाइंट खटाल के सामने पब्लिक टॉयलेट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने श्री प्रसाद का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सुविधा नहीं, बल्कि स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि सरकार हर गांव और पंचायत तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आमजन को बेहतर जीवन-स्तर मिल सके साथ ही उन्होंने सभी से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की।

img 20260502 wa00675149511961612624171
मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने किया शिलान्यास

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!