Search

October 10, 2026 8:45 pm

दुर्गापूजा में सुरक्षा को लेकर अलर्ट पुलिस, पंडालों पर सीसीटीवी से होगी निगरानी

एसडीपीओ ने क्राइम मीटिंग में थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश, भीड़ प्रबंधन से लेकर रात्रि गश्ती तक पर जोर।

इकबाल हुसैन

महेशपुर (पाकुड़): दुर्गापूजा के दौरान शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय में क्राइम मीटिंग की। बैठक में उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया।एसडीपीओ ने कहा कि दुर्गापूजा आस्था का पर्व है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूजा पंडालों के आसपास सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, महिला सुरक्षा, सुचारु यातायात और रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने और सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
उन्होंने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। बैठक में महेशपुर थाना प्रभारी अजय उपाध्याय, अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी, पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज महतो, रद्दीपुर ओपी प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!